सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हमारे भारत देश में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से सभी समुदाय के लोग मनाते है क्योंकि अंग्रेजो की गुलामी से तंग आकर आजादी के लिए सभी समुदाय के लोगों ने कुर्बानी देकर इस देश को आजाद कराया था ओर उसी को लेकर आजतक सभी लोग स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस मनाते चले आ रहे हैं। रेलवे रोड़ पर संचालित अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में ध्वज फहराकर कर व राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को नमन करते हुए 76 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश बंसल ने ध्वज फहराया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा देशभक्ति-गीत , कविता-नृत्य , गीत आदि की अति सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इसके उपरांत विद्यालय की शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, कंचन सिंह यादव , सत्कुमार , कविता , प्रीति सागर , रचना शर्मा एवं सुरेन्द्र सौरभ ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरक भाषण से छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस के महत्व से परिचय कराते हुए उनका उत्साहवर्धन किया इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रसून कटियार ने 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान के गठन एवं महत्व और देश की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका से अवगत कराया।
![]()
