-पुलिस ने पीएम को भेजे शव
छतारी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल प्रेम प्रसंग इतना खतरनाक होता जा रहा है की अगर प्रेमी या प्रेमिका के परिजनों ने उनके इस नाजायज रिश्ते को स्वीकार नही किया तो प्रेमी-प्रेमिका या तो घर से भाग जायेगे अन्यथा मौत की गोद में समा जायेगें। इसी प्रकार का एक मामला थाना छतारी क्षेत्र के गाँव पंडरावल क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी-प्रेमिका ने आम के पेड़ से लटक कर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी ओर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। सीओ डिवाई शोभित ने बताया की आज सुबह सूचना मिली थी की डिवाई क्षेत्र के गांव पंडरावल क्षेत्र के जंगल में एक युगल जोडी के शव आम के पेड़ पर लटके हुए हैं तभी पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी ओर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है ओर इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है जांच में जो तथ्य निकलकर आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
![]()
