खुर्जा। ।भारत पुष्प। रविवार को जैनिथ पब्लिक स्कूल के विशाल प्रांगण में 76 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । विद्यालय के निदेशक राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा का मार्च-पास्ट द्वारा स्वागत किया गया । तत्पश्चात निदेशक राहुल राठी तथा मैनेजर नीलम राठी द्वारा झंडा फहराया गया ,राष्ट्रगान गाया गया साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा जोश के साथ नारे लगाए गए । इसके उपरांत निदेशक व मैनेजर, प्रधानाचार्या तथा उप प्रधानाचार्या के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तदोपरांत पिछले वर्ष कहे अनुसार निदेशक जी द्वारा विद्यालय के कक्षा आठवीं के 95%-100%अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र -छात्राओं को 5100₹ तथा 90%-94% अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 3100₹ की छात्र वृत्ति प्रदान की गई। निदेशक राहुल राठी द्वारा सभी के लिए भंडारे का आयोजन किया गया क्योंकि उन्होंने आज ही के दिन सन् 2007 में एक मंदिर का निर्माण करवा कर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा करवायी थी। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा उप प्रधानाचार्या की देखरेख में संपन्न हुआ ।गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में हमारे विद्यालय के कुछ छात्र छात्राएं अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए तहसील तथा टीएचडीसी गये । इनके साथ कुछ अध्यापक गण भी गए। समस्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कोषाध्यक्ष डॉक्टर हिमानी राठी,मिस जागृति राठी तथा समस्त अध्यापक गण भी मौजूद रहे।
![]()
