खुर्जा। ।भारत पुष्प। जैनिथ पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कक्षा नवमी के विद्यार्थियों के द्वारा विद्यालय के निदेशक राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी तथा प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा एवं सभी अध्यापक गणों के साथ दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक, मैनेजर, प्रधानाचार्या तथा उप प्रधानाचार्या ने प्रथम पूज्य श्री गणेश जी तथा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया ।
इसके पश्चात निदेशक तथा मैनेजर ने अपने शुभ वचनों से सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम गणेश वंदना तथा कई प्रकार की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या ने भी अपने शिक्षा प्रद वचनों से सभी विद्यार्थियों को भविष्य में एक अच्छा नागरिक बन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का मार्गदर्शन दिया । कुछ अध्यापक गणों के द्वारा बीच-बीच में कई प्रकार के खेल भी खिलवाए गए तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। इसके साथ ही जो विद्यार्थी विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा दसवीं तक रहे उन विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा सभी दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार भी दिया गया । बहुत सारे प्रश्न पूछ कर तथा अच्छे से जांच पड़ताल करके विद्यालय की इस वर्ष की मिस फेयरवेल तथा मिस्टर फेयरवेल का चुनाव किया गया। जिसमें मिस फेयरवेल मान्या शर्मा तथा मिस्टर फेयरवेल केशव सिंह रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी की आंखे नम हो गई। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की कोषाध्यक्ष डॉक्टर हिमानी राठी, मिस जागृति राठी, प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या तथा कक्षा नवमी व दसवीं के अध्यापक गणों की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके साथ ही हमारे विद्यालय के कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी शिक्षक गण भी मौजूद रहे ।
![]()
