खुर्जा।।भारत पुष्प। 26 जनवरी 2025 को श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष प्रबंधक एवं कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्यों द्वारा मां शारदे के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया कार्यक्रम में प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। गणतंत्र दिवस की इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भगवत स्वरूप गुप्ता, प्रबंधक बनारसी दास, कोषाध्यक्ष रामकिशन बंसल, जयप्रकाश अग्रवाल मनमोहन दीपक आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक बनारसी दास ने छात्र/छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए राष्ट्र प्रथम को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यों को करना चाहिए। कार्यक्रम की अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर आपका मार्गदर्शन छात्र/छात्राओं को मिलता रहे जिससे भैया बहन नींद नहीं बुलंदियों को छूते रहे। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर द्वारा संयुक्त रूप से पथ संचलन का प्रदर्शन किया गया जिसमें तीनों विद्यालयों के छात्र/छात्राओं का पद संचलन बाल्मिक चौक जेवर अड्डा से प्रारंभ होकर राममूर्ति हर स्वरूप सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में जाकर समाप्त हुआ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *