खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के मदार दरवाजा निवासी गंगाधर सैनी के निवास पर पहुंचकर समाजसेविका एडवोकेट रंजना सिंह ने गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान रंजना सिंह ने लोगों को गणतंत्र दिवस मनाने के संबंध में विस्तृत रूप से समझाया। साथ ही बच्चों को उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित किया। जिसे लेकर बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए। इस दौरान रतनपाल सैनी, चोखेलाल पहलवान, अमित सैनी, संतोष सैनी (पूर्व जिलाअध्यक्ष सैनी समाज), भूप सिंह सैनी, गंगाधर सैनी, सुनील सैनी, नथी सैनी, घमंडी सैनी, गोपीचंद, लख्मी सैनी, प्रशांत सैनी (पूर्व नगर मीडिया प्रभारी) व पूर्ण सैनी समाज मौजूद रहा।
![]()
