खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारत विकास परिषद कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कालिंदी कुंज ख़ुर्जा द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ख़ुर्जा के नव दुर्गा शक्ति मंदिर से एक रैली का शुभारंभ किया गया। रैली मंदिर रोड से होते हुए ज़ेवर अड्डा गाँधी रोड कबाड़ी बाजार चौराहा सुभाष रोड चौराहे से निकल कर गुरु द्वारा,लोहे की टंकी से रमा मूर्ति स्कूल पर समापन किया गया जिसमे स्कूल के बच्चों ने विद्यालय के रंगारंग कार्यक्रम तथा देश भक्ति गीतों से पूरा खुर्जा के मन में देश भक्ति का प्रदूभाव दिखाई दिया इसमें अनेको झाकियों ने सभी का मन मोह लिए इसमें विधालय के प्रवधक सुनील कुमार आदर्श ने झंडा दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान सरक्षक शिव कुमार गोड, अध्यक्ष राहुल राठी, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, विपिन गोयल, दुगल, के अलावा प्रधानाचार्य शालिनी अत्रि वंदना शर्मा जितेन्द्र गोस्वामी मित्र पाल सिंह एवं सभी अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।
![]()
