खुर्जा। ।भारत पुष्प। गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी मदन लाल का शहीद दाताराम सेवा दल के अध्यक्ष कैलाश भागमल गौतम, एवं फईमुद्दीन फ़म्मन भारतीय जनता पार्टी पसमांदा मंच के राष्ट्रीय महासचिव, गणेश चतुर्थी के सचिव विकास वर्मा ने माला पहनकर एवं शाल ओढ़ा कर सम्मान किया। स्वतंत्रता सेनानी मदन लाल ने बताया कि मैं 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 19 महीने जेल में रहा था। स्वतंत्रता सेनानी मदन लाल ने बताया कि कि मेरी शादी 1942 की वैशाख में हुई थी मात्र 6 महीने बाद मुझे जेल में डाल दिया गया। कैलाश भाग मल गौतम ने बताया कि हमें बड़ा गर्व हो रहा है किआज हम स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान कर रहे हैं जिन्होनें देश की आजादी में अपना सहयोग दिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *