खुर्जा। ।भारत पुष्प। पुरानी तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय में 26 जनवरी  का राष्टीय पर्व बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे कार्यालय को रंग बिरंगे गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया। अपने निश्चित समय पर उपनिबंधक सुनील कुमार द्वारा राष्टीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात स्टांप विक्रेता सुनील शर्मा द्वारा राष्टीय गान कराकर देश के अमर शहीदों व महापुरूषों को संबोधित नारे लगाये गये। जिससे पूरा क्षेत्र वंदे मातरम से गुंजायमान हो गया। उपनिबंधक द्वारा उपस्थित दस्तावेज लेखकों स्टांप विक्रेताओं व अन्य मौजूद लोगों को बताया गया कि देश की आजादी के बाद 26 जनवरी को हमारे भारत देश का संविधान लागू हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में 26 जनवरी का पर्व राष्टीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम उपरांत सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान उपनिबंधक सुनील कुमार लिपिक शिवम के अलावा रूपेंद्र भारती एडवोकेट सुभाषचंद शर्मा एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग मुकेश राघव दस्तावेज लेखक अनिल कुमार शर्मा पंकज वशिष्ठ पंकज सिंह सुरेश कुमार हिमांशु शर्मा अशोक राघव रोहित गर्ग मुकेश गर्ग भूपेंद्र राघव सुनील शर्मा शमशे कमर रनवीर सिंह मोनू शर्मा सुधीर जयप्रकाश शर्मा पवन ब्रजेश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *