–मनमाफिक पैसे कमाने के चक्कर में समय से पूर्व खुल जाती हैं दुकानें
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर में शराब विक्रेता अधिक पैसा कमाने के चक्कर में समय से पूर्व ही शराब की बिक्री शुरू कर देते हैं। इसके लिए चाहे वह थोडा सा शटर खोलकर शराब बेचें या फिर दुकान से शराब निकालकर बेचें। नगर के शराब विक्रेताओं पर पहले भी इस प्रकार के आरोप लगते रहे हैं। वहीं कुछ समय पूर्व एसडीएम दुर्गेश सिंह द्वारा भी एक व्यक्ति निर्धारित समय से अतिरिक्त समय में शराब बेचता हुआ पकडा गया था। इसी प्रकार नगर का एक मामला देखने को मिल रहा है कि शराब की दुकान समय से पूर्व ही खोली हुई है। जहां से आसानी से शराब बिक्री की जा सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि मार्च का माह नजदीक होने के कारण शराब विक्रेताओं द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा है। हालांकि कारण कुछ भी हो परंतु नगर के शराब विक्रेता शासन के आदेशों की धज्जियां तो उडा ही रहे हैं।
![]()
