बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। संभाग पश्चिम उत्तर प्रदेश अंचल बुलंदशहर के 10 दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का समापन अंचल अध्यक्ष रवि कुमार वर्गाधिकारी की अध्यक्षता में अंचल कार्यालय धर्मा एन्क्लेव बुलंदशहर में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता संगठन प्रभारी प्रशिक्षक भाग 5, नितेश कुमार ने एकल विद्यालय अभियान ग्राम स्तर पर पंचमुखी योजना के माध्यम से ग्राम स्तर पर क्या-क्या कार्य कर रहा है, सभी  को विस्तार पूर्वक समझाया। मुख्य अतिथि राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने एकल विद्यालय अभियान की सराहना करते हुए एवं वर्ग में आये हुए सभी आचार्यों का मार्गदर्शन किया तथा सभी आचार्यों को सम्मानित किया। अंचल अभियान प्रमुख कृष्ण कुमार ने संचालन किया, कार्यक्रम में उपस्थित अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख हेमलता, कार्यालय प्रमुख गणपत सिंह एवं वर्ग में दर्जनों आचार्य उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *