खानपुर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दे की आजकल कुछ व्यापारियों लोग असली माल बेचने की बजाय नकली व मिलावटी माल बेचना कुछ ज्यादा ही अच्छा समझते हैं क्योंकि नकली माल बेचने में दोगुना व तीगुना मुनाफा होता है। जब सरकारी मशीनरी ऐसे कालाबजारी करने वालों पर छापेमारी करते हैं तो कुछ संगठन सभाओं में जोर-शोर कहते हैं की सरकारी अधिकारी व्यापारी लोगों को बे वजह परेशान करते हैं हम ऐसा नहीं होने देंगे मगर वो संगठन ऐसे व्यापारियों का बहिष्कार कयो नहीं करते जो आमजनों को जहर खिला-पिला रहे हैं और वातावरण को दूषित कर रहें हैं। ऐसा ही एक मामला जिला बुलन्दशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गाँव गुरावली में का सामने आया। गांव में पराग दूध कलेक्शन सेंटर पर जहरीले दूध का कारोबार फलफूल रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर नकली दूध के कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया ओर मौके से मिलावटी 125 लीटर दूध बरामद किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी / आयुक्त विनीत कुमार ने बताया की हम लोगों को लगातार सूचना मिल रही थी की बुलन्दशहर थाना के खानपुर क्षेत्र के गांव गुरावली में पराग दूध कलेक्शन सेंटर पर जहरीला दूध तैयार कर सप्लाई किया जा रहा है इस सूचना पर आला अधिकारियों के आदेश पर आज हमारी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पराग दूध कलेक्शन सेंटर पर छापेमारी कर मौके से 125 किलो जहरीला दूध बरामद किया है जबकी खरीद केवल 65 लीटर की रजिस्टर में दर्ज दिखाई गयी थी ओर बताया की यह जहरीला सेहत के लिए हानिकारक दूध व्हे पाउडर व सॉबिरटोल से तैयार किया जा रहा था ओर इस दूध का सेंपल भरकर प्रयोगशाला भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *