–सपा नेताओं के कब्जे से मुक्त कराई गई 12 बीघा सरकारी जमीन
औरंगाबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। यूपी में भाजपा की सरकार के मुखिया योगी बाबा का भूमाफियाओं पर शिकंजा कसना शुरु हो गया था और दनादन भूमाफियाओं पर नकेल कसते हुए जगह जगह सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। उसी क्रम में यूपी के जिला बुलन्दशहर के थाना औरंगाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी मशीनरी ने 250 करोड़ की सरकारी बेशकीमती जमीन को प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया है। नगर पंचायत ईकाई अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया की आला अधिकारीयों को लगातार शिकायत मिल रही थी की औरगांबाद क्षेत्र में काफी बेशकीमती सरकारी जमीनों पर भूमाफियायों ने कब्जा कर रखा है। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक टीम गठित कर औरगांबाद क्षेत्र में जमीनों को चिन्हित किया गया ओर उस सभी कब्जा की गयी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया गया है जिसमें कुल 110 बीघा कृषि भूमि, 110 बीघा सरकारी बेशकीमती जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है जिसकी कीमत लगभग 250 करोड़ आंकी जा रही है ओर बताया की इस कब्जामुक्त जमीन पर प्रशासन गौवंश के लिए हरे चारे की फसल उगायेगा ओर सरकारी गौशालाओं हरे चारे की मुफ्त सप्लाई की जायेगी ओर बताया की इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी।
![]()
