खुर्जा। ।भारत पुष्प। जैनिथ पब्लिक स्कूल से “नशा मुक्ति अभियान” रैली निकाली गई । जिसमें कक्षा 2 से लेकर कक्षा 10 तक के सभी विद्यार्थी, अध्यापक-अध्यापिकाएं तथा स्कूल के सभी वाहन भी सम्मिलित थे। इस रैली का शुभारंभ खुर्जा की एसडीएम प्रतीक्षा पांडे के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। विद्यालय के निदेशक राहुल राठी के आदेशानुसार रैली जैनिथ पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर नेहरूपुर चुंगी तक पहुंची।
रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा से मुक्त करके उनके जीवन को सुखी व समृद्ध बनाना था। विद्यालय के सभी अध्यापक – अध्यापिकाओं तथा बच्चों ने विज्ञप्ति पत्रों का वितरण करके, बैनरों के द्वारा तथा जोश के साथ नारे लगाकर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान से जागरुक कराया कि कैसे यह नशीले पदार्थ हमारे शरीर में जानलेवा बीमारी जैसे कैंसर , लीवर खराब होना तथा हृदय संबंधी रोग भी पैदा कर सकते हैं । कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता डैंग एवं उप प्रधानाचार्य बबीता शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।
![]()
