खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में युवा महोत्सव उल्लास का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम खुर्जा  प्रतीक्षा पाण्डेय, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज, कवयित्री साधना अग्रवाल, कवयित्री प्राची अग्रवाल, WPA की अध्यक्ष वर्षा गुप्ता व साहित्यिक सांस्कृतिक प्रभारी प्रो रेखा चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में हिन्दी व अंग्रेजी साहित्य जगत के प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं पर आधारित कविता पाठ का आयोजन किया गया। 30  छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कविता पाठ के निर्णायक की भूमिका कवयित्री साधना अग्रवाल,  प्राची अग्रवाल व वर्षा गुप्ता तथा डॉ स्वर्णाली डे ने निभाई। हिन्दी कविता पाठ में इरम एमए प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, गुनगुन कौशिक एमए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान, निशा प्रजापति तृतीय स्थान पर रही। अंग्रेजी कविता पाठ में मान्या गोविल बीए द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान, प्रज्ञा वसिष्ठ बीए तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान, गुनगुन कौशिक एमए तृतीय स्थान पर रही। दूसरे चरण में भारतीय नारियों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती एकता चौहान ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने प्री राउंड में प्रतिभाग किया। जिनमें से 12 छात्राएं 4 टीमों अपाला, गार्गी, मैत्रेयी, लोपामुद्रा के रूप में फाइनल राउंड में पहुंची। क्विज में भारतीय महिलाओं के योगदान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रथम स्थान टीम अपाला, द्वितीय स्थान लोपामुद्रा तथा तृतीय स्थान मैत्रेयी टीम ने प्राप्त किया।  मुख्य अतिथि  एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पाण्डेय ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्राओं के शैक्षणिक विकास के साथ व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक होती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा कि छात्राओं के अन्दर छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच और मुकाम देने के लिए साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य छात्राओं को भारत की संस्कृति और साहित्य से परिचय कराना है। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *