-दोनों मोटर चोर घायल अवस्था में हुए गिरफ्तार
खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। खुरजा क्षेत्र के पिशावा रोड़ पर पुलिस व मोटर चोरों से हुई मुठभेड़ में दोनों मोटर चोर घायल अवस्था में गिरफ्तार। सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया की रात को जब हमारी पुलिस टीम जिला बुलन्दशहर के कोतवाली खुरजा क्षेत्र के पिशावा रोड़ पर चेंकिग अभियान चला रही थी तभी एक सेंटरों गाड़ी आती दिखाई तो उन लोगों को पुलिस टीम ने रुकने का ईशारा किया तो वो दोनों बदमाश गाड़ी को भगाने लगे ओर एक पेड़ से टकरा गयी तो अपने आप को घिरते देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दोनों मोटर चोर बदमाश घायल हो गये ओर उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया ओर बताया की इससे पूछताछ में पता चला है की खुरजा व अरनियां क्षेत्र में जो मोटर चोरी की जा रही थी वो इसके साथीयों की जा रही थी इस गिरोह में 6 लोग जिनके नाम दिलावर, वाहिद, वसीम, सोनू, अकरम, कासिम मेरठ क्षेत्र निवासी शामिल थे ओर बताया की इसके पास से 65 किलो ताँबे का तार, मोटर खोलने व तार काटने के औज़ार व सेंटरों कार बरामद की गयी है ओर बताया की इस चोरों पर ओर भी मुकदमें दर्ज हैं।
![]()
