खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में युवा महोत्सव उल्लास के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज, मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल, भगवानदास सिंघल, डॉ भक्ति कुमारी श्यामलाल सरस्वती कॉलेज शिकारपुर, अनु गुलाटी, इंद्रेश, ज्योत्स्ना, सुजाता तथा साहित्यिक सांस्कृतिक प्रभारी प्रो रेखा चौधरी ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में माईम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजिका डॉ गीता सिंह ने बताया कि छात्राओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे बलात्कार, भ्रष्टाचार, दहेज आदि का मूक अभिनय के माध्यम से दूर करने का संदेश दिया मूक अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में 10 ग्रुपों ने प्रतिभागिता की। इस प्रतियोगिता में कृतिका ग्रुप प्रथम स्थान पर, हिमांशु ग्रुप द्वितीय स्थान पर, कशिश ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। द्वितीय चरण में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ मनु आर्या ने बताया छात्राओं ने नई शिक्षा नीति की चुनौतियां, लिव इन रिलेशनशिप का परिवार व समाज पर प्रभाव विषयों पर निबंध लेखन किया है । इस प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम के तीसरे चरण में मधुबनी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजिका प्रो रेखा चौधरी ने बताया कि इसमें छात्राओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन की झांकियों को मधुबनी चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है । इसमें 20 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम के चतुर्थ चरण में स्वनिर्मित फैंसी ड्रेस, तथा केस सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजिका श्रीमती नीलू सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वनिर्मित परिधान को धारण कर रैम्प वॉक प्रस्तुत किया। तथा केस सज्जा प्रतियोगिता में बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार के हेयर स्टाइल बनाये हैं। इस प्रतियोगिता में अक्सा प्रथम, फरहीन द्वितीय, तथा मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। कॉलेज की छात्राओं के द्वारा स्वनिर्मित परिधान तथा मेक अप आर्ट तथा मधुबनी चित्रकला की पालिकाध्यक्ष ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बच्चियों को मर्यादित रहते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो बीना माथुर, डॉ कल्पना, डॉ साहिल, सुजाता, नीतू तिवारी, निवेदिता स्वरूप, चेष्टा, शिवांगी कौशिक आदि उपस्थित रहीं।
![]()
