–बाईक सवार धूं धूं कर जला, हायर सेंटर रेफर

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कोतवाली देहात के एनएच 91 हाईवे पर दरियापुर पुलिस चौकी के पास का सामने एक बाईक सवार केंटर की चपेट में आ गया जिस कारण बाईक में आग लग गयी ओर बाईक सवार धूं धूं कर जलने लगा इस दर्दनाक हादसे को देखकर राहगीरों ने आनन-फानन में बचाव राहत कार्य शुरु कर दिया ओर सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर उन बाईक सवार सोहन काहिरा गाँव को  जिला अस्पताल भेज दिया गया।

वहा पर  ही हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। राहगीरों को कहना है की इस बाईक पर दो लोग सवार थे जिसमें एक धूं धूं कर जलने से मौत हो गयी है ओर दूसरे की हालत गंभीर है जिसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। लेकिन हम मौत की पुष्टि नहीं कर सकते।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *