सिकंद्राबाद ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। उप्र सरकार द्वारा बीकॉम व एम0 कॉम के छात्र छात्राओं को सरकार की तरफ से निशुल्क स्मार्ट फोन वितरण किये जा रहे हैं। उसी क्रम में जेएस पीजी कॉलेज में भी 17 फरवरी 25 को छात्र छात्राओं को फोन  वितरण किये गये थे। इसी कॉलेज के कुछ छात्र छात्राओं का आरोप है की इस कॉलेज में पक्षपात व अनियमितताएं कर फोन वितरण किये गये हैं ओर कुछ बच्चो को फोन नहीं मिल सके है। इसी मामले को लेकर कॉलेज के बच्चों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से शिकायत की तो कार्यकर्ताओं ने इस मामले का विरोध किया जिसके चलते कॉलेज प्रशासन द्वारा शेष बच्चों को भी फोन वितरण करना शुरू कर दिया। एबीवीपी के तहसील संयोजक कर्मवीर भाटी ने बताया जेएस पी0जी कॉलेज में 17 फरवरी को बच्चो को फोन वितरण किये थे जिसमें से कुछ बच्चों को फोन नहीं मिलने की शिकायत हम लोगों की थी इसी बाबत जब हम लोगों ने कॉलेज में जाकर विस्तृत जानकारी की तो कॉलेज प्रशासन ने फोन ना देने का सटीक कारण नहीं बता सके उसके बाद प्राचार्य से मुलाकात कर कारण पूछा गया तो उन्होंने भी फोन ना देने का सही कारण नहीं बताया हम लोगों ने 3 दिन का समय देते हुए फोन वितरण ना करने की सही वज़ह बताने को कहा। कहा गया कि जब बच्चों के नाम लिस्ट में है तो उनको फोन वितरण कयो नहीं किये जा रहे हैं ओर बताया की इस पर प्राचार्य ने ना तो वितरण करने का कारण बताया ओर ना ही ना वितरण करने का कोई पारित आदेश  दिखाया। इसी मामले को लेकर कॉलेज की प्राचार्य सपना उत्प्रेती ने बच्चो द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए बताया की जो आरोप लगाये गये हैं वो सभी बेबुनियाद है जो लिस्ट शासन से जारी हुई है ओर उसमें जिस भी बच्चे के नाम हैं उन सभी को फोन वितरण किये जा रहे हैं ओर आगे भी किये जायेगे ओर जिन बच्चों की परीक्षा में बैक आयी है उनको बैक पास करने के बाद ही फोन मिल सकेंगे। इसी बाबत कर्मवीर भाटी ने बताया की इस विरोध के बाद जिन बच्चो की बैक आयी थी उनमें से काफी बच्चों को कॉलेज प्रशासन ने फोन वितरण कर दिये है ओर बाकीयों को जल्द वितरण करने का आश्वासन दिया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *