खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को महाशिवरात्री के पर्व पर नगर पूरी तरह से धार्मिक मय बना रहा। मंगलवार से कांवड लाने वाले कांवडिये शिवालयों पर पहुंचने लगे। मंगलवार की देररात्रि से शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। चारों तरफ बम बम भोले के जयघोष गूंज रहे थे। नगर के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर श्री भूडा महादेव मंदिर श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर मुख्य रूप से नगर के श्रद्धालुओं व कांवडियों द्वारा जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिरों पर श्रद्धालुओं की देर शाम तक लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। सभी के द्वारा पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। वहीं महाशिवरात्री के पावन पर्व पर नगर में जगह–जगह भंडारों का आयोजन किया गया। दूसरी तरफ नगर के जीटी रोड पर बोल बम शिव कांवर सेवा समिति खुर्जा द्वारा कांवडियों की सेवा के लिए शिविर आयोजित किया गया। जिसमें शिविर में मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा कांवडियों के लिए भव्य भोजन प्रसाद दवाई फल चाय आदि की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई। जिसको कांवडियों द्वारा काफी सराहा गया।
![]()
