खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की की प्रथम इकाई का द्वितीय एक दिवसीय शिविर ग्राम निजामपुर में एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ में प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि निजामपुर ग्राम का स्वयं सेविकाओं द्वारा सर्वे  किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने ग्रुपों में विभक्त होकर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना। गांव में साक्षरता की स्थिति, चिकित्सा व्यवस्था, उच्च शिक्षा में नामांकन, कृषि सेवा  केन्द्र, पशु चिकित्सालय, पेयजल की व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, कुल जनसंख्या, कुल मतदाता, महिला व पुरुषों की साक्षरता का अनुपात आदि का  स्वयं सेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों को एन एस एस के कार्यों से अवगत कराया। स्वयं सेविकाओं ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। उन्नत  भारत  अभियान की प्रभारी प्रो रेखा चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना उन्नत भारत के तहत गांवों के विकास के लिए गांवों को गोद लिया गया है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *