सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 2 मार्च से रमज़ान का महिना शुरु हो चुका है ओर आने वाली 13-14 मार्च को होली का त्यौहार आने वाला है उसके बाद ईद का त्योहार भी आने वाला है इस सभी त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सभी आला अधिकारीयों को अपने अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करने के दिशा निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में सोमवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक आहुत की गयी इस बैठक में एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ पूर्णिमा सिंह,नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही ने नगर के संभ्रात व गणमान्य लोगों व ग्राम प्रधानों के साथ शांति समिति की बैठक कर नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की ओर कहा की 2 मार्च से रमज़ान शुरु हो चुके हैं ओर आने वाली 14 फरवरी को होली रंग का त्योहार है ओर इस दिन जुमे की नमाज़ भी अदा की जायेगी इसीलिये आपस में मिलजुलकर त्योहार मनाये। बैठक में एसपी सिटी व सीओ ने कहा कि इन त्योहारों को बिगाड़ने वालों पर हमारी पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी आप सब भी अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें और कोई भी संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस जरुर दें और अपने नवयुवक बच्चों पर विशेष ध्यान रखें की किसी भी प्रकार की अफवाह ना फैलाये ओर हुरदंग ना मचाये ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में जामा मस्जिद के इमाम, उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र के पदाधिकारी नवीन राजपूत, नितीन जैन, दीपक भाटी इटवा व्यापार मंडल व हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष रविद्र शर्मा,संजय बंसल ,एजाजुद्विन, अरविंद दीक्षित व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *