सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कस्बे के बाजार माधोदास की सड़क की हालत काफी जर्जर हो रही थी इसलिए इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका चेयरमैन डा0 प्रदीप दीक्षित ने प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव पास होने के बाद सड़क को बनवाने का ठेका भी कई माह पूर्व छूट चुका था मगर इस सड़क के निर्माण कार्य में बाजार के निवासीयों के द्वारा नालियों पर किए गए अतिक्रमण से परेशानी हो रही है जिनको हटवाना नगर पालिका चेयरमैन को भारी पड़ गया था इस अतिक्रमण को हटवाने के लिए डा0 प्रदीप दीक्षित को काफी विरोध झेलना पडा़ था।
इस विरोध के बावजू डा0 प्रदीप दीक्षित ने अतिक्रमण पर जमकर बुलडोज़र चलवाया और सड़क का निर्माण कार्य शुरु हो गया। नवनिर्मित सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लेने नगर पालिका चेयरमैन डा0 प्रदीप दीक्षित अपने अधीनस्थों संग मौके पर पहुंच गये ओर ठेकेदार से सड़क में लगने वाली सामग्री के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई।
![]()
