सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। दनकौर रोड़ पर फरीदपुर निवासी लेखराज को कुछ अज्ञातों ने कार को साईड ना देने को लेकर गोली मार दी थी ओर फरार हो गये थे। उसी मामले को लेकर सिकन्दराबाद पुलिस ने 3 आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया। सीओ पूर्णिमा सिंह व नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही ने बताया की अभी कुछ दिनों पूर्व नगर के दनकौर रोड़ पर देर रात को लेखराज को कार सवार दंबगो ने गोली मारकर दी थी और फरार हो गये थे। उसी मामले को लेकर पीडी़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई थी। काफी छानबीन करने के बाद 1 फरवरी 25 की रात को फरीदपुर सलेमपुर रोड़ पर चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिए गये। जिसके नाम विजय नागर पुत्र महिपाल लुकसर थाना ईकौटेक जिला गौतमबुद्व नगर इंद्रजीत नागर पुत्र हरीशचंद नागर लुकसर,कर्नल पुत्र रघुबर लुकसर ईकौटेक जिला गौतमबुद्व नगर बताया जा रहा है इनके पास से घटना में प्रयुक्त होने वाली एक स्वीफट कार, 1 अदत 315 बोर तमंचा, 1 अदत 315 जिंदा कारतूस, 1 नाजायज कारतूस बरामद किये गये हैं। इस आप्रेशन में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही, निरीक्षक सरजेश कुमार, उनि सर्वेश कुमार, उनि यतेद्र कुमार, हेका हरवेद्र कुमार, का0 राहुल, रोहित, सचिन मौजूद रहे।
![]()
