खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एंजेल्स के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ में हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज, पीएल आरडी धरपा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने वेद मंत्रों के साथ विद्या की देवी सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने बताया कि स्वास्थ्य ही परम धन है इसी को ध्यान में रखकर आज पीएचसी धरपा हास्पीटल से डॉ प्रिया, डॉ केके आर्य, डॉ दीपू वर्मा की टीम ने आकर स्वयं सेविकाओं तथा ग्रामवासियों के हिमोग्लोबिन का परीक्षण किया गया। डॉ प्रिया ने मासिक धर्म सम्बन्धी समस्याओं का समाधान बताया। डॉ केके आर्य ने अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ ऋतु अनुकूल दिनचर्या का पालन करने का सुझाव दिया। शिवांगी कौशिक ने पोषक खाद्य पदार्थों के बारे में बताया तथा अपने जीवन को बेहतर बनाने के टिप्स बतायें। द्वितीय सत्र में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय प्रधानमंत्री योजनाएं स्त्रियों के विशेष सन्दर्भ में था। स्वयं सेविका बुलबुल सोलंकी, हिना, मनी जादौन, रश्मि, खुशी, दीपाली, पूजा, सोनम आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एडवोकेट रंजना सिंह ने गुड टच व बेड टच, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट व महिला अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने अधिकारों को पहचानने व गलत का विरोध करने की प्रेरणा दी। आपने जूनियर व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को खेलकूद किट तथा स्टेशनरी का सामान वितरित किया।
![]()
