-अवैध संबंध में रोडा़ बना पति तो पत्नी ने करायी पति की हत्या

अनूपशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलन्दशहर के तहसील अनुपशहर क्षेत्र के श्योरामपुर निवासी 32 वर्षीय युवक हरेंद्र की 2 फरवरी 25 की रात को अपने ही गाँव में किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था जिसका शव लहूलुहान अवस्था में गेहूँ के खेत किनारे मिला था सूचना पर सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी व कोतवाली प्रभारी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये ओर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ओर पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।

उसी मामले का बुलन्दशहर अनुपशहर पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिखाया। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया की 2 फरवरी 25 को श्योरामपुर में खेत किनारे हरेंद्र का शव पडा़ मिला था सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था ओर परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई थी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार व गहनता से की गयी छानबीन के बाद गांव श्योरामपुर के ही 2 आरोपीयो संदीप पुत्र चंद्रभान व सुधीर पुत्र बीरपाल को हिरासत में लेकर उनके पूछताछ की गयी इन दोनों ने बताया की संदीप के मृतक हरेंद्र की पत्नी से अवैध संबंध थे ओर सुधीर की पुरानी रंजीश चल रही थी इसलिए हरेंद्र की पत्नी ने अपने प्रेमी संदीप व सुधीर के साथ मिलकर योजनावद्व तरीके से हरेंद्र का कत्ल करा दिया ओर शव को खेत किनारे फेंक दिया था ओर बताया की हरेंद्र गुड़गांव में ट्रक चलाता था ओर अभी कुछ दिनों से अपने गांव श्योरामपुर आया हुआ था इसी कारण हरेंद्र की पत्नी की मुलाकात अपने प्रेमी से नहीं हो पा रही थी और हरेंद्र अपनी पत्नी की प्रक्रिया को देखकर नाराज रहता था। इसलिए पत्नी ने ही अपने पति हरेंद्र ही हत्या करा दी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *