गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलन्दशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव पितोबास के रजवाहे में आज सुबह तड़के में तेज रफ्तार अनियंत्रित अल्टो कार के गिरने से 3 नाबालिग सहित 4 लोगों की मौत होने से परिजनों में मातम छा गया ओर बचाव राहत कार्य शुरु करा दिया गया। राहगीरों द्वारा बताया जा रहा है की आज सुबह तड़के में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नगला काला की तरफ से आ रही थी जो गुलावठी थाना क्षेत्र के पितोबास बंबे के पास बच्चे को बचाने के चक्कर में बम्बे में गिर गयी जिसमें बच्चो व महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गयी ओर बताया नगंला काला में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अमरोहा जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर बचाव राहत कार्य शुरु कर दिया गया सभी घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला कप्तान श्लोक कुमार व सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की आज सुबह 5 बजे सूचना मिली थी की गुलावठी क्षेत्र के गांव बराल रोड़ पर पितोबास बंबे में अनियंत्रित कार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया है इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर बचाव राहत कार्य शुरु कर सभी को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेज दिया गया ओर बताया की ये लोग नगंला काला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे ओर आज सुबह जब अपने गांव अमरोहा के लिए लौट रहे थे तभी पितोबास बंबे में यह अनियंत्रित कार गिर गयी जिसमें महिला व बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गयी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *