खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर (दिवा) का शुभारंभ ग्राम अरनिया खुर्द के पंचायत घर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जय किशोर शर्मा के नेतृत्व में हुआ। विद्यापीठ के चेयरमैन सतगुरु बाबा रोहित कुंवर साहिब जी ने स्वयं सेविकाओं को शिविर के लिए रवाना किया । शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान रवेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर का शुभारंभ ईश वंदना के साथ किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लक्ष्य गीत ‘उठे समाज के लिए उठे उठे, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें, का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ जय किशोर शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के नियम व उद्देश्यों को विस्तार से चयनित स्वयं सेविकाओं के साथ साझा किया । मुख्य अतिथि ने स्वयंसेविकाओं को सामाजिक कार्यों को लगन व निष्ठा के साथ करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने साक्षरता-अभियान”के अन्तर्गत “साक्षर भारत” रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया। रैली के दौरान स्वयं सेविकाओं ने “गाँधी जी का यही है कहना ,अनपढ़ बनकर कभी न रहना”/ सब पढें सब बढें/ हम भी स्कूल जायेंगें, पापा का मान बढ़ाएँगे/ हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई,सब मिलकर करें पढाई” जैसे साक्षरता- के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही छोटे छोटे बच्चों व महिलाओं कोअक्षर ज्ञान कराया तथा हस्ताक्षर करने सिखाए। शिविर के दूसरे सत्र में “शिक्षा का महत्त्व” विषय पर एक विचारगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें शिखा,शिवानी, लक्ष्मी, डौली, प्रिया आदि स्वयं सेविकाओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि शरत चंद्र रमोला ने शिक्षा का महत्त्व बताते हुए कहा कि मनुष्य का सर्वांगीण विकास शिक्षा से ही संभव है। विद्यापीठ के चेयरमैन सतगुरु बाबा रोहित कुंवर जी साहिब, सचिव देवेश कुमार व विद्यापीठ के मार्गदर्शक एनआरईसी कॉलेज खुर्जा के पूर्व प्राचार्य व इतिहासवेत्ता प्रोफेसर केडी शर्मा ने शिविर के आयोजन पर कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी स्वयं सेविकाओं को सामाजिक कार्यों में तत्पर रहने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम में लिपिक कुलदीप भारद्वाज, परिचर विशन, रैदास तथा स्वयं सेविका नेहा कुमारी, क्षमा, वैष्णवी, प्रियंका शर्मा, राधा, सविता, मुस्कान, शैली, मोनिका आदि स्वयं सेविकाओं का विशेष योगदान रहा।
![]()
