खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्नातक स्तर की छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की संयोजिका नीलू सिंह ने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं को स्मार्टफोन किए जा रहे हैं। इस श्रंखला में बीए की 254 छात्राओं को मोबाइल वितरण किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज ने बताया कि डिजिटल इंडिया के सपने को साकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य में डिजी शक्ति योजना शुरू की गई है जिसके तहत उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं को डिजिटली रूप से सशक्त व कुशल बनाया जा रहा है। आप सभी स्मार्ट फोन का उपयोग अपने भविष्य को संवारने में करें। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
