खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एंजेल्स के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ में हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज, तनुजा चौधरी, रेनू बाटला, पूनम सिंघल, वर्षा गुप्ता, सारिका जिन्दल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि प्रथम सत्र में योगाभ्यास किया। द्वितीय सत्र में रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के सौजन्य से जूनियर विद्यालय तथा ग्राम की महिलाओं को सेनिटरी पैड बांटे गए। पूनम सिंघल ने बताया कि मासिक धर्म सृजन का आधार है। यह स्त्री को मातृत्व पद पर प्रतिष्ठित करता है। तनुजा चौधरी ने बताया कि गंदे पुराने कपड़े के प्रयोग से इंफेक्शन हो जाता है इसलिएअपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सैनिटरी नैपकिन का प्रयोग करें। स्वयं सेविकाओं ने रैली में चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो के नारे तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों में मासिक धर्म के प्रति जागरूकता फैलायी। तृतीय सत्र में श्रीमती वर्षा गुप्ता आयीं जिन्होंने बताया कि किसी अनुपयोगी वस्तु को सकारात्मक या मूल्यवान वस्तु में परिवर्तित करना है। आपने स्वयं सेविकाओं तथा ग्रामवासियों को कचरे से कंचन योजना के तहत विभिन्न डेकोरेटिव चीजें, झूमर, पेन स्टेंड, टोकरी, फ्लावर, गुलदस्ता आदि बनाना सिखाया। चतुर्थ सत्र में स्वस्थ मनोरंजन का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं सेविकाओं ने कविता गीत व चुटकुले सुनाए। राष्ट्रगान के साथ पंचम दिवस का समापन हुआ।
![]()
