खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री हरिदास संकीर्तन मंडल के सदस्य बसंत कानोडिया के पुत्र ध्रुव के जन्मोत्सव को फाग महोत्सव के रूप में अनुपम एनक्लेव पर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री हरिदास संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में फूलों की होली और प्रभु नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें होली खेलन आयो श्याम, आज याहि रंग में बोरो री की धुन पर सभी भक्त होली मय हो गए। इस अवसर पर हर कोई गिले-शिकवे मिटाकर होली के रंग में रंगा हुआ नजर आया।
बसंत कनोडिया ने बताया ने कि होली का पर्व महापर्व है जो वर्ष में एक बार आता है जो भाईचारे और समरसता का प्रतीक है जिसे सभी समुदाय के लोग गले सीखवे मिटाकर आनंद के साथ मनाते हैं। इस उत्सव में रंग- बिरंगी परंपरा देखने को मिली। यहां कहीं लड्डू मार होली,तो कहीं फूलों की होली, तू कहीं गुलाल की होली, तो कहीं लठ्ठमार होली का भरपूर आनंद प्राप्त हुआ। राधा कृष्ण के स्वरूपों और भजनों पर सभी नर नारी, वृद्ध, बच्चे और युवा भक्ति भाव से झूमे और एक दिव्य आनंद की अनुभूति महसूस की। उन्होनें बताया कि यह प्रोग्राम प्रतिवर्ष पूर्ण भक्ति भाव और आस्था के साथ किया जाता है। कार्यक्रम के उपरांत सैकड़ो भक्तों ने को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।
![]()
