सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सनातन धर्म के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा को श्री हनुमान जी का जन्म हुआ था तभी से पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मदिवस मनाया जाता है। उसी क्रम में भारत देश में हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से पूजा अर्चना कर मनाया गया। मंदिर श्री शिवालय हरदयाल कायस्थबाडा़ पर हनुमान जी का जन्मोत्सव के पूजा अर्चना व सुंदरकांड कर प्रसाद वितरण किया। ओर इसके अलावा मुहल्ला कायस्थबाडा़ में पटँवा कुँआ पर मंदिर श्री शिवालय पर भी हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया ओर बाबा बजरंगबली महाराज का अद्भुत श्रृंगार किया गया ओर पूजा अर्चना व सुंदरकांड पाठ एंव आरती वंदन कर प्रसाद वितरण किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *