सिकन्दराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को मय अवैध असला के गिरफ्तार कर लिया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की रात को जब पुलिस टीम मुकंदगढी के पास चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहा युवक मंगल पुत्र नरेंद्र उर्फ लाला गाँव जोली को संदिग्ध नजर आने पर रोककर तलाशी ली गयी तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ ओर बताया की यह आरोपी किसी ना किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। बताया दूसरे बदमाश सुभाष शर्मा पुत्र संदीप शर्मा को चेकिंग के दोरान निजामपुर से फरीदपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया इसके पूछताछ कर तलाशी लेने पर इसके पास से भी एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है इन दोनों आरोपीयों पर पूर्व में भी अपराधिक मुकदमें दर्ज है। यह दोनों किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु ऐसे बदमाशों के प्रति सघन चेंकिंग अभियान चलाया जा रहा है इन दोनों को न्यायीक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
![]()
