सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारतीय सेना ने आप्रेशन सिंदूर के अंतर्गत 90 आतंकीयों को ढेर कर दिया तो भारतीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गयी ओर जगह-जगह भारतीय सेना की बहादुरी को सलामी देते हुए एवं आभार व्यक्त करते नजर आये। उसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने नगर में विजय रैली निकालकर सेना की बहादुरी को नमन करते हुए धन्यवाद दिया ओर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये।
विजय जुलूस हनुमान चौक से चलकर दनकौर तिराहे के रास्ते परशुराम चौक पर सकुशल संपन्न हुई। इस मौके पर तहसील संयोजक कर्मवीर भाटी ने बताया की जिस तरह भारतीय सेनाओं ने मिलकर ओपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकीयों को ढेर किया है उससे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गयी है ओर कहा की अगर भारत सरकार को छात्र आर्मी की जरुरत पडी़ तो एबीवीपी संगठन सरकार के साथ खड़ी है। रैली में रमन यादव, जयदेव यादव, राज भाटी निहाल चौधरी, अमन, आजाद, सुंदर पाचांल, चिंटू लड्डू, यशपाल, सीमित, अध्यन वत्स, मनीष कुमार, मोहित कुमार, कुश, निशुंभन, शेखर, लकी, यश, प्रियाशुं, करन, कनिक, अनुज मौजूद रहे।
![]()
