खुर्जा। ।भारत पुष्प। हरिगढ़ चुंगी स्थित महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि राष्ट्र गौरव हिंदूवा सूरज सनातन के सिरमौर महाराणा प्रताप सिंह की जयंती के उपलक्ष में महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसमें क्षत्रिय समाज के साथ – साथ सभी सनातनियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा स्वाभिमान और  राष्ट्र रक्षा में किए गए कार्यों को याद किया। प्रतिमा को महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान में गठित समिति महाराणा प्रताप प्रतिमा समिति द्वारा लगाया गया।

महाराणा प्रताप प्रतिमा समिति में विजय सोलंकी विनय प्रताप सिंह राघव ठाकुर शिवराम सिंह राघव सतीश सोलंकी शिवध्यान सिंह चौहान सुरेंद्र सिंह राघव प्रवीण भाटी सती सिसोदिया धीरेंद्र सोलंकी प्रवीण चौहान वासिक राणा समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ किया गया जिसमें प्रदेश मंत्री भाजपा डॉक्टर चंद्र मोहन सिंह पूर्व विधायक हरपाल सिंह विधायक मीनाक्षी सिंह विधायक लक्ष्मी राज सिंह, रंजना सिंह गौतम, राम अवतार सिंह एमपी सिंह राणा हरपाल सिंह राणा नरेंद्र प्रताप सिंह सभासद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *