खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री हरि नाम संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज गुरुजी ने भाव विभोर होकर गाया कि वो सब के संकट दूर करेगी, वो बरसाने वाली, बजाओ-बजाओ-बजाओ राधा नाम की ताली। बजाओ- बजाओ-बजाओ राधा नाम की ताली। सभी भक्त भाव विभोर होकर गाने लगे और भक्ति रस में डूब गए। प्रमोद कुमार भारद्वाज एडवोकेट ने प्रभू श्रीराम का गुणगान “नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो ” से किया। सभी भक्त भक्तिरस में डूब गए और अद्भुत आनंद की अनुभूति करने लगे। इस अवसर पर “कर दो कृपा की एक नजर, हे लाड़ली राधे का” मुखड़ा मनीष तायल ने अपने मधुर कंठ से निवेदित किया। जिस पर समस्त भक्त विभोर हो गए और भक्ति रस में डूब कर नाचने गाने लगे। अजय कौशल द्वारा प्रस्तुत “सखी री बांके बिहारी से हमारी लड़ गई अखियां” के मधुर गीत पर सारा पंडाल भाव विभोर होकर कर नाचने गाने लगा और प्रभु नाम की मस्ती में डूब गया।
चंद्र प्रकाश वर्मा द्वारा प्रस्तुति “बिना पिए नशा हो जाता है जो राधे-राधे गाता है, हाथ उठाकर कहते हैं हम हो गए राधा रानी के भजनों पर सभी भक्त एक अद्भुत आनंद में डूब गए। जहां आनंद ही आनंद था, भक्ति चरम सीमा पर, चारों तरफ प्रभु के आनंद की बारिश हो रही थी। ऐसा बन गया वैशाली धाम। प्रसाद वितरण हुआ चारों तरफ बांके बिहारी जी के दर्शनों की अनुभूति हो रही थी। सभी भक्त गण अपने को धन्य महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर प्रमोद भारद्वाज गुरुजी, प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट, मनीष तायल, डीसी गुप्ता कांटे वाले सरिता गुप्ता चंद्रप्रकाश वर्मा, अजय कौशल, चेतन अग्रवाल, बंटी सैनी, निवेश वर्मा, विक्रम सिंह, मोहित एडवोकेट, लक्ष्मण सिंह दरोगा, अजय सिंघल, अनूप कुमार, संजय शर्मा, पवन अग्रवाल, नवीन मित्तल चीनी वाले, राम किशन अग्रवाल मारुति पोट्री वाले, राजेश अग्रवाल श्वेता अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
![]()
