खुर्जा। ।भारत पुष्प। ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में विद्यालय के डायरेक्टर राहुल राठी के निर्देशन में एक टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर केवल पांचवीं और दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था। इस विशेष टीकाकरण शिविर में डिप्थीरिया और काली खांसी से सुरक्षा प्रदान करने वाले टीके लगाए गए। इस टीकाकरण शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को गंभीर संक्रामक रोगों जैसे डिप्थीरिया और काली खांसी से सुरक्षित रखना है। यह रोग छोटे बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं, लेकिन समय पर टीकाकरण से इनसे प्रभावी रूप से बचाव संभव है। यह शिविर राष्ट्रीय सरकारी अस्पताल, खुर्जा की अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा संपन्न हुआ। शिविर का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग एवं उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान पांचवी तथा दसवीं कक्षा के कक्षा-अध्यापक तथा सहायक अध्यापक गण मौजूद रहे।
![]()
