खुर्जा। ।भारत पुष्प। कैलाश भागमल ने बताया कि नगर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर जाटव विकास मंच का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचा। जहां प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने असीम अरुण समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार से मिलकर खुर्जा नगर क्षेत्र नगर पालिका परिषद परिसीमन क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्षेत्र के विकास कार्य की मांग रखी। जिला पंचायत वार्ड 29 में सड़क बिजली पानी सफाई क्षेत्र की समस्याओं को मंत्री से अवगत कराया गया। जिस पर मंत्री ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में कैलाश भागमाल गौतम जिला पंचायत सदस्य संदीप जाटव सुरेंद्र गौतम आदि रहे।
![]()
