सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कक्षा 10 की छात्रा जो गाँव मुरादाबाद से साईकिल द्वारा चलकर नगर सिकन्दराबाद के जेपी इंटर नेशनल स्कूल में पढाई कर 95.2 अंक प्राप्त कर पाँचवा स्थान प्राप्त कर गाँव मुरादाबाद का नाम रोशन कर दिया। छात्रा चो0 मुकुल सिंह की पुत्री है। इस छात्रा ने गाँव से पैदल व साईकिल से चलकर नगर के एसडीएम कोलोनी क्षेत्र में संचालित जेपी0 इंटर नेशनल स्कूल में कक्षा 10 में पाँचवा स्थान प्राप्त कर यह कर दिखाया की ग्रामीण क्षेत्र में भी होनहार बेटी बढ़-चढ़ कर शिक्षा जगत के क्षेत्र नाम रोशन कर रही है। छात्रा के परिजनों ने बताया की रुचिका ने पैदल व साईकिल से शहर में जाकर बिना टूयूशन पढ़े शिक्षा ग्रहण कर कक्षा में जो 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाँचवा स्थान पाकर गांव का नाम रोशन किया है।
![]()
