बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिले की पुलिस लाईन में द्वितीय हेंडबॉल, बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में मेरठ जोन की 08 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। शुभारंभ के अवसर पर सभी 08 टीमों के खिलाडियों ने फ्लैग मार्च कर मुख्य अतिथि को मान प्रणाम करते हुए सलामी दी एवं मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिता में सच्ची खेल भावना से खेलों में सम्मलित होने की शपथ दिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के मैनेजर व सभी खिलाड़ियों से परिचय किया गया ओर उसके बाद उद्धाटन मैच बास्केटबॉल (पुरुष वर्ग) में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एवं जनपद सहरानपुर के मध्य खेला गया जिसमें कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने सहारनपुर को 23-03 से हारकर विजय प्राप्त की, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के सचिन ने उतकृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए 15 अंक बनाये। दूसरा मैच मेजबान जनपद बुलंदशहर व जनपद हापुड के मध्य खेला गया जिसमें बुलंदशहर की टीम ने हापुड को एक तरफा मैच में 21-02 से हराकर विजय प्राप्त की बुलंदशहर की तरफ से धीरज व मनोज शर्मा के उत्कृष्ट खेल की बदौलत बुलंदशहर ने एक तरफा जीत हासिल की ।

हैंडबॉल (पुरुष वर्ग) में पहला मैच कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व जनपद मुजफ्फरनगर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को 08-05 से हराकर विजय प्राप्त की,  हैंडबॉल का दूसरा मैच जनपद बुलंदशहर एवं जनपद बागपत के मध्य खेला गया, जिसमे जनपद बुलंदशहर ने जनपद बागपत को 07-01 से हराकर विजय प्राप्त की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल, पुलिस उपाधीक्षक अपराध मधुप कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *