–स्कूल के मेधावी छात्र केशव ने 96.8% अंकों के साथ सफलता का परचम लहराया
–विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा
खुर्जा। ।भारत पुष्प। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें जैनिथ पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र केशव ने 96.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं द्वितीय स्थान मान्या ने, तृतीया प्रज्ञा ने, चौथा स्थान दिव्या ने और पाँचवाँ स्थान आरुषि ने प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों सहित आमंत्रित किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर राहुल राठी ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या गीता डैंग ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा— “सपने उन्हीं के पूरे होते हैं, जो पूर्ण निष्ठा, मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।” इसके साथ ही विद्यालय की उपप्रधानाचार्या बबीता शर्मा एवं प्रधानाध्यापक मोहित वर्मा ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए ढेरों बधाइयाँ दी।
![]()
