खुर्जा। ।भारत पुष्प। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नारद मुनि जयंती का कार्यक्रम भरत शाखा, कालिंदी कुंज मे किया। कार्यक्रम की शुरुआत सह जिला संघचालक अनिल, जिला प्रचार प्रमुख लोकेश, नगर संघचालक सुनील ने नारद ज़ी के चित्र पर पुष्प अर्चना की। कार्यक्रम मे सभी स्वयंसेवक बंधु को सह जिला संघचालक अनिल का पाठ्य प्राप्त हुआ। उन्होनें बताया कि आज हम सभी स्वयंसेवक बंधु नारद जयंती कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए है। ऋषि नारद की जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि देव ऋषि नारद का नाम आते ही कानों में एक ही शब्द गूंजता है ‘नारायण-नारायण’। नारद मुनि जो नारायण के परम भक्त व देवताओं के बीच संवाद तंत्र थे, वह हिंदू शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा के मानस पुत्रों में से एक माने गए हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, संगीत और वीणा के जनक देव ऋषि नारद का जन्म सृष्टिकर्ता ब्रह्माजी के कंठ से हुआ था। इन्हें तीनों लोकों में वायु मार्ग द्वारा विचरण करने का वरदान प्राप्त है। इस दिन नारद जी की पूजा करने से व्यक्ति को बल और बुद्धि मिलती है आज पूरा विश्व भारत की भारतीयता को स्वीकार कर रहा है। विदेशी लोग भारत के संस्कार, नमस्कार,जीवनशैली खानपान आदि को अपना रहे है वहीं दूसरी ओर भारत के भीतर ही भारत विरोधी शक्तियां सक्रिय है ।जिस प्रकार महर्षि नारद बिना भय व त्वरित गति से बड़ी से बड़ी आसुरी शक्ति के विरूद्ध मानव, देवता और नारायण तक को खड़ा कर देते थे उसी प्रकार आज भारत विरोधी शक्तियों के विरूद्ध बिना किसी भय,स्वार्थ के अपनी लेखनी के माध्यम से हमें समाज जागरण करना है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमें आगे रहना चाइये। कार्यक्रम मे नगर सह कार्यवाह सुदर्शन, नगर सह प्रचार प्रमुख पवन, करन, सोनू, हर्ष, अमित, सचिन अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *