सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के जैन इंटर कॉलेज कोड 1177 में समर केंप का आयोजन किया गया। कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधीर सोंलकी ने बताया की प्रदेश सरकार के आदेश पर सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल व कॉलेजों में समर कैंप लगाकर बच्चो को खेलकूद कराये जा रहे हैं उसी के अंतर्गत कॉलेज में समर केंप का आयोजन किया गया। इस समर केंप में लगभग 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

समर केंप का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष जिनेंद्र जैन व प्रबंधक सुनील जैन ने फीता काटकर किया ओर उसके बाद बच्चो को योगाभ्यास कराया गया उसके उपरान्त रस्साकसी, म्यूजिक चेयर खेल कराये गये। इस खेलों से बच्चो में उत्साह दिखाई दिया ओर चेहरे पर खुशी नजर आयी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *