सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बुद्धवार को सिकन्दराबाद की नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन नगर पालिका चेयरमैन डा0 प्रदीप दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया। इस बोर्ड बैठक में सबसे पहले महिला सभासदों ने नगर मे साफ-सफाई ना होने के आरोप लगाये। एक सभासद के द्वारा भरी सभा में नगर पालिका पोल खोलते हुए कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये ओर कहा की इस नगर पालिका में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं किया जाता है ओर जनता को दौडा़ते रहते हैं तो दूसरे सभासद सुभाष मावी ने अस्थाई गोशाला में 8 वर्ष से लगे गोबर के अंबार का हिसाब मांगा तो अधिकारी लोग बगले झाँकते नजर आये ओर कहने लगे की पुराना हिसाब हम लोगों पर नहीं है पता करके बतायेगे।

इसके अलावा संजय यादव सभासद ने गोशाला से चोरी हुए ट्रैकटर को बरामद कराने की मांग उठायी यह मांग पिछली बोर्ड बैठक में भी उठायी गयी थी। इन आरोपो के बाद बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया जिसको सभी सभासदों ने हरी झंडी दे दी। नगर पालिका ईओ अश्ववनी कुमार ने बताया की बोर्ड बैठक की गयी जिसमें कुछ मुद्दों पर विचार किया गया जो इस प्रकार से बताये – नगर में हो रहे विभिन्न प्रकार के अतिक्रमण, पोलोथिन अभियान चलाना, सड़को लगे होर्डिंग हटवाना आदि के लिए टीम गठीत कर  कर्मचारी रखने के लिए प्रस्ताव पास कराने की अनुमति मांगी गयी तो सभी सभासदों ने इन सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *