–दंबगो ने पिता पर पिस्टल तानकर जान से मारने की दी धमकी

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। प्रदेश सरकार की सख्ती व पुलिस प्रशासन की उदासीनता व लापरवाही के चलते सडक छाप मजनू सड़को पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं ओर फिर विरोध करने पर परिजनों को तमंचा की नोक पर डराधमका कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जिला बुलन्दशहर के थाना चोला क्षेत्र का सामने आया है इस क्षेत्र में एक मजनू ने एक राह चलती लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी इस मामले की भनक जब परिजनों को लगी तो गुस्साएं पिता ने जब उस मजनू  से मिलकर विरोध किया तो उस मजनू ने उस बेटी के पिता को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे कर फरार हो गया। इस मामले को शिकायत लेकर पिता चोला थाना गया तो पुलिस ने उस मजनू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज करा दिया।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की चोला थाना में 20 मई 25 को एक पीडित द्वारा शिकायत दी गई की उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गयी है तो उस पर संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया ओर 2 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है ओर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परंतु यहां यह भी सोचने योग्य है कि आखिरकार क्या पुलिस का भय इन मजनूओं के दिलों से निकल चुका है जो वह इस प्रकार की हरकत करते हैं। प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढाओ को यह मजनू पूरी तरह से पलीता लगा रहे हैं क्योंकि काफी बेटियां ऐसी होती हैं जो इन मजनूओं के डर से पढाई छोडकर घर बैठने के लिए मजबूर हो जाती हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *