सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिकन्दराबाद देहात के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव बीछट में एक परिवार ने दहेज की ख़ातिर बहू को फाँसी पर लटकने को मजबूर कर दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर बहू के परिजनों भी आ धमकें ओर सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि हमने अपनी बहन की शादी में 50000 हजार रुपए व 4 तोला सोना फर्नीचर आदि दहेज का सामान दिया था ओर शादी के बाद हमारी बहन क्षमा ने आरुषि नाम की पुत्री को जन्म दिया उसके कुछ वर्ष बाद हमारी बहन क्षमा ने एक पुत्र को भी जन्म दिया फिर भी दहेज के भूखे भेड़ियों ने हमसे दहेज मांगना बंद नहीं किया दहेज में दो तोला सोना ₹25000 हजार रुपया व एक चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे प्रताड़ित करने लगे ओर प्रतिदिन देवर व अजय संजू पुत्र महेश सिंह पति अरुण पुत्र महेश सिंह व सास सोनवती ससुर महेश सिंह दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे ओर बताया की बहन क्षमा द्वारा हमें बताने पर हम ससुराल पक्ष से निवेदन करते रहे परंतु दहेज के भूखे भेड़ियों ने मेरी बहन क्षमा को फांसी के फंदे पर लटकने को मजबूर कर दिया जिस कारण हमारी बहन की मौत हो गयी इस घटना की सूचना हमें गांव बिछंट के पूर्व प्रधान द्वारा फोन से दी गई तब तक अपने गांव पिसावा से बिछट पहुंचे तो हमारी मृत बहन को अकेला छोड़ कर बिछट से दोनों बच्चों सहित फरार हो चुके थे।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया लड़की पक्ष ने तहरीर देते हुए कहा की 19 मई की रात हमारी बहन की शादी गाँव बीछट में हुई थी हमारी हैसियत के अनुसार हम दान दहेज दिया था उसके बाद भी लड़के के परिजन खुश नहीं थे ओर हमारी बहन को दहेज लाने के लिए परेशान करते थे उसी से परेशान होकर हमारी बहन ने खुदकुशी की या उसको इन दहेज के लोभीयों ने फांसी लगा कर मार दिया यह हम नहीं कह सकते मगर हमारी बहन फांसी के फंदे पर झूलती मिली। इसी घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ओर लड़के के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है ओर बताया की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जो तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *