–नगर सिकन्दराबाद में निकाली गई भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा में उमडा़ जन सैलाब
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। पहलगांव हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा चलाया गया सिदूंर ओपरेशन की सफलता पर भारतीय सेनानीयों के सम्मान में देश में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उसी क्रम नगर में भारतीय सेनाओं के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा नगर के पुराने जीटी रोड़ पर संचालित सरस्वती विद्या मंदिर से चलकर कबाड़ी बाजार हनुमान चौक, बडा़ बाजार, चौधरीबाडा़ होते हुए दनकौर तिराहे पर सकुशल संपन्न हुई। इस यात्रा में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे।
इस मौके पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी ने कहा यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेनाओं के अद्वितीय शौर्य को समर्पित है ओर बताया की इस तिरंगा यात्रा में हर वर्ग, हर आयु और हर क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ओर हाथों में लहराता तिरंगा और दिलों में देशभक्ति की भावना—यह दृश्य हर भारतवासी के लिए प्रेरणादायक है ओर आज की यात्रा ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि जब बात देश की सुरक्षा, स्वाभिमान और सम्मान की होती है, तो पूरा भारत एकजुट खड़ा होता है। इस तिरंगा यात्रा में स्कूल कॉलेज के बच्चों के अलावा नगर सिकन्दराबाद व देहात के जनमानस मौजूद रहे ओर इस यात्रा को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस का भरपूर सहयोग रहा।
![]()
