खुर्जा। ।भारत पुष्प। आजकल व्यापारी लोग आमजन की सेहत से खिलवाड़ कर उनको बीती तारीख़ का सामान बेच देते हैं जिस कारण आमजन की सेहत बिगड़ने का खतरा बना रहता है जबकी खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी कर ऐसे व्यापारीयों पर कार्यवाही करता रहता है फिर भी ऐसे व्यापारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं इनको ना तो कानून का कोई भय खौफ है ओर ना ही कोई कार्यवाही की चिंता।

ऐसा ही एक मामला जिला बुलन्दशहर के तहसील खुरजा नगर के पदम पुलिया के पास के कोल्डड्रिंक के थोक विक्रेता के यहाँ का सामने आया है।

जहां पर खाद्य सुरक्षा विभाग व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर थोक विक्रेता की दुकान से 75 व अन्य दुकान से 40 बोतल एक्सपायर डेट की मौके से बरामद की ओर उन बोतलों के नमुने भरकर प्रयोगशाला भेज दिया ओर सभी बोतलों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *