सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिक्ख समाज के पूर्वजों ने देश व समाज की आन-बान-शान की ख़ातिर अपने मासूम बच्चों को शहीद कराते हुए खुद भी शहीद हो गये ओर अपनी मगर आन-बान-शान जाने नहीं दी। उसी क्रम में सिक्ख के गुरु अर्जुनदेव की शहीदी दिवस के अवसर पर सिक्ख समाज के लोगों ने अन्न जल का वितरण किया। इस कार्यक्रम में सिक्ख समाज के पुरुषों के अलावा बच्चों व महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर सेवा की ओर इसके अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी अपनी-अपनी सेवा दी। इस मौके पर सिक्ख समाज से गुरुवचन सिंह, रिक्की, राजा, हुक्मसिंह, डुगगु,श्याम बोहरा, विकास दीवान, के अलावा अन्य समाज से प्रदीप वर्मा टाटू , सुरेश चंद सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![]()
