खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसके उद्घाटन सत्र में मनवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने विद्यालय सामाजिक चेतना का केंद्र कैसे बने विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया । अंतिम सत्र में महेश प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख द्वारा सरस्वती वंदना के भाव पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए विशोक प्रदेश निरीक्षक विद्या भारती द्वारा कक्षा कक्ष प्रबंधन पर महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित किया गया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने उनके द्वारा रेखांकित किए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं को आचार्य बंधु द्वारा अपने शिक्षण में समाहित करने का वचन लिया । वहीं दूसरे दिन दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष विज्ञान भारती मेरठ प्रांत उत्तर प्रदेश द्वारा शून्य निवेश पर आधारित कबाड़ से जुगाड़ विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें दैनिक जीवन में काम आने वाली अनुपयोगी वस्तुओं का प्रयोग कर विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों जैसे Centripetal Force, Centrifugal Force, Reflection of Light, Sound Amplifier, Centre of Gravity इत्यादि पर आधारित विज्ञान प्रयोग कर शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण कैसे हो सकता है तथा शिक्षण में वैज्ञानिक रुचि किस प्रकार पैदा की जा सकती है पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *